{"_id":"5cdc27bebdec2207226ea75c","slug":"couple-took-poison-after-dispute-and-four-people-tried-to-suicide-in-different-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद दंपति ने जहर खाया, अलग-अलग मामलों में चार लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के बाद दंपति ने जहर खाया, अलग-अलग मामलों में चार लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास
Wed, 15 May 2019 08:22 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 May 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
कुएं से निकाला गया युवक, कुएं के पास जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में घाटमपुर के भीतरगांव कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। बुधवार सुबह पासीखेड़ा गांव में आपस में झगड़ने के बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जबकि, हरीपुर गांव में एक युवक सूखे कुएं में कूद गया। वहीं, रावतपुर-चौधरियान गांव में भी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना पासीखेड़ा गांव में हुई। गांव निवासी धीरेंद्र कोरी (30) की शादी पांच वर्ष पहले फतेहपुर जिले के मालेगांव (शाहजहांपुर) निवासी प्रीती (28) से हुई थी, उनके दो बच्चे भी हैं। धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। मंगलवार की शाम को भी इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई। नाराज होकर पहले प्रीती ने और इसके बाद धीरेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

एक युवक पत्नी से विवाद के बाद सूखे कुएं में कूद गया
जहर का असर होने के कुछ देर बाद ही दोनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। जानकारी जब परिजनों और मोहल्ले के लोगों को हुई तो सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को उर्सला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। जहां पर पत्नी की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस चौकी क्षेत्र के हरीपुर गांव में सियाराम कुरील (22) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सियाराम को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। घटना के पीछे किसी युवती से प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है। वहीं, रावतपुर चौधरियान गांव में भी एक युवती ने परिजनों से झगड़ने के बाद बाल रंगने वाली पी ली। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
भीतरगांव में पुलिस चौकी के उमरी गांव के रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सूखे कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। शिवकुमार पाल (25) का मंगलवार की शाम अपनी पत्नी से विवाद हो गया। वह घर से निकल गया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार को चरवाहों ने हरीपुर गांव के बाहर सूूखे कुएं में शिवकुमार को बेहोश पड़े देख उसके घरवालों को सूचना दी। गांव के लोगों ने उसको कुएं से बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा।