{"_id":"69a9e0519ddf02bfc10bcb8b","slug":"couple-hit-by-vehicle-husband-dies-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1446605-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर अहरौली शेख मोड़ के पास बुधवार दोपहर पैदल जा रहे दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।
पुखरायां कस्बा के आंबेडर नगर वार्ड निवासी अवधेश कुमार (40) नगर पालिका में आउटसोर्स पर चालक थे। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब पत्नी बेबी के साथ हाईवे के दूसरी छोर पर होली मिलने जा रहे थे। हाईवे पर विवेकानंद मोड़ के पास पहुंचने पर पीछे से आए वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी पुखरायां लेकर गए। यहां से पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज आने पर उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर मां सरवती देवी, पत्नी बेबी, बेटा अभिषेक बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
.......................