फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   couple gave their lives for not getting married

शादी न कर पाने पर प्रेमी युगल ने दी जान

Sun, 27 Jun 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
couple gave their lives for not getting married
संदलपुर। मंगलपुर के चमरौवा गांव में प्रेमी युगल ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाकर तो युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी। शनिवार सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। युवक औरैया जिले का रहने वाला था और साथ में जान देने वाली युवती की बड़ी बहन का सगा देवर था। दोनों शादी करना चाहते थे पर युवती के परिजन इसके विरोध में थे।
विज्ञापन

चमरौवा निवासी तुलसीराम ने आठ वर्ष पूर्व बड़ी बेटी सुमन की शादी औरैया के सेंगुर गुट गांव निवासी गोविंद के साथ की थी। शादी के पांच वर्ष बाद सुमन का पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह मायके आ गई। इस बीच सुमन से मिलने उसका देवर सत्यपाल (24) चमरौवा आने लगा। इसी दौरान सत्यपाल के सुमन की बहन खुशबू (22) से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

दोनों शादी करना चाहते थे पर परिजन विरोध कर रहे थे। शुक्रवार शाम सत्यपाल फिर चमरौवा गांव आया तो उसकी भाभी सुमन व अन्य परिजनों ने विरोध कर भगा दिया। इससे आहत होकर वह वहां से चल दिया तो खुशबू भी उसके साथ चली गई। परिजनों ने रात में उनकी तलाश नहीं की। शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों में गए तो सत्यपाल का शव पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटक रहा था वहीं खुशबू पास में मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुशबू के जहर खाने की आशंका जताई। युवती के पिता तुलसीराम की सूचना पर पहुंचे संदलपुर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है।

फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ आशा पाल सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है। युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है इससे विसरा सुरक्षित किया गया है जबकि युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed