{"_id":"57fa7e5f4f1c1bc16028e1db","slug":"couple-dead-after-fire-in-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मां-बाप जल मरे, बच्चे हुए अनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मां-बाप जल मरे, बच्चे हुए अनाथ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर केरोसेन डालकर आग लगा दी। इस बीच पत्नी ने जलते बदन अपने पति को आग के लपेटे में ले लिया। जल रही पत्नी अपने पति से लिपट गई जिस कारण वह भी बुरी तरह झुलस गया। शनिवार रात को आग से जली महिला ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि पति की रविवार शाम को मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है।
खदरा डेरा गांव निवासी रामनारायण (30) के बगल में बीती रात मंदिर में पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था। लाउडस्पीकर बजने से मोहल्ले में शोर मच रहा था। इसी बीच रामनारायण का पत्नी गुजरतिया (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी पति ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, आग से जल रही महिला अपने पति से जा लिपटी। इस घटना में दोनों बुरी तरह जल गए। इस मामले में रामसरन ने बताया कि उसका छोटा भाई रामनारायण शराब का लती था।
आए दिन दोनों पर विवाद होता रहता था। कहा कि उसकी पत्नी ने विवाद के बाद आग लगा दी। बताया कि उसके पांच वर्षीय बेटा नीशू, तीन वर्ष का भूरा व नौ माह की बच्ची है। बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों ईंट भट्ठों से मजदूरी कर लौटे हैं। कहा कि रामनारायण अपने परिवार के साथ उन लोगों से अलग रहता था। फिलहाल दंपति की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए।