फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Counter for making fastag in toll plaza

यूपी: टोल प्लाजा में फास्टैग बनवाने के लिए लगे हैं काउंटर, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 15 Feb 2021 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Feb 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Counter for making fastag in toll plaza
सांकेतिक तस्वीर
कटोघन, बाराजोड़ सहित सभी टोल प्लाजा में आज रात (14/15 की रात) से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। कैशलेन बंद किए जा रहे हैं। फास्टैग न होने पर निर्धारित टोल टैक्स से दोगुना टैक्स वसूलने के आदेश दिए गए हैं। कानपुर रीजन में अभी तक करीब 80 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लगे हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने शतप्रतिशत वाहनों के फास्टैग बनाने के लिए टोल प्लाजा में दोनों तरफ काउंटर (प्वाइंट आफ सेल) बनाए हैं। इनमें 10 से 15 मिनट में फास्टैग बनाने का दावा किया जा रहा है। टोल प्लाजा में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजा में कैशलेन बंद कर दी जाएंगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने कानपुर रीजन के कानपुर - सागर मार्ग पर अलियापुर (कानपुर नगर), खन्ना, बाराजोड़, अनंतराम (इटावा), प्रयागराज हाइवे के कटोघन (फतेहपुर), बड़ौरी (फतेहपुर), उरई - झांसी सेक्शन में दो और झांसी - ललितपुर सेक्शन में एक टोल प्लाजा में तैयारियों को अंतिम रूप देने निर्देश दिए। लखनऊ हाइवे पर नवाबगंज (उन्नाव) टोल प्लाजा में भी फास्टैग सेंसर लगा दिए गए हैं। इससे लोगों को टोलप्लाजा में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टोल प्लाजा में आज रात 12 बजे से कैशलेन बंद कर दी जाएंगी। उन्हें कैशलेस लेन में बदला जा रहा है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगे हैं, वे टोलप्लाजा या बैंकों से बनवा लें। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा, उनसे दोगुना टोलटैक्स वसूला जाएगा।- पंकज मिश्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

दोनो साइड में फास्टैग बनेंगे
एनएचएआई ने सभी टोल प्लाजा में दोनो साइड में फास्टैग बनाने के लिए प्वाइंट आफ सेल (काउंटर) लगाए गए हैं। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा, उनके फास्टैग उसी साइड के काउंटर में बनाए जाएंगे। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी। अधिकारियों का दावा है कि फास्टैग 10-15 मिनट में बन जाएगा। इसके लिए सिक्योरिटी मनी भी ली जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की कापी होना चाहिए। इन काउंटरों में फास्टैग रिचार्ज कराने की सुविधा भी मिलेगी। काउंटर खोलने वाली कंपनी इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी ने तीन से पांच मिनट में रिचार्ज करने का दावा किया है। इन्हीं काउंटरों में मंथली फास्टैग भी मिलेंगें।

बैंकों से की गई संस्तुति
एनएचएआई ने बैंकों से संस्तुति की है कि जिनके फास्टैग रिचार्ज नहीं हुए हैं या टोलटैक्स से कम शुल्क है यदि ऐसे वाहन टोल प्लाजा से निकलते हैं तो उनके टोलटैक्स की कटौती सिक्योरिटी मनी से की जाए। बाद में जब वाहन स्वामी फास्टैग रिचार्ज कराए, तब उसी धनराशि से पुन: उसकी सिक्योरिटी मनी जमा कर ली जाए।

बैलेंस पता करने को करें मिस्ड काल 
एनएचएआई की कंपनी इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने फास्टैग बैलेंस जानने के लिए मिस्ड काल सेवा शुरू की है। जिन्होंने एनएचएआई प्रीपेड वॉलेट से अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन कराया है, वे प्लस 91-8884333331 पर मिस्ड काल करके बैलेंस चेक कर सकते हैं।

रीडिंग मशीन खराब तो नहीं लगेगा टोलटैक्स
टोल प्लाजा में यदि फास्टैग रीडिंग मशीन खराब है तो वाहन से टोलटैक्स नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed