फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Councilor climbed the pole due to non functioning of street lights, risk of incidents increases with accidents

कानपुर: स्ट्रीट लाइटें ठीक न होने पर पोल पर चढ़ीं पार्षद, बोलीं- हादसों के साथ वारदातों का खतरा बढ़ा

Fri, 22 Sep 2023 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Sep 2023 05:07 PM IST
सार

Kanpur News: पार्षद रानू ने बताया कि वार्ड में करीब 200 स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में सड़कों से लेकर गलियों तक में अंधेरा हो जाता है। इससे टूटी सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, बल्कि वारदातों का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Councilor climbed the pole due to non functioning of street lights, risk of incidents increases with accidents
पार्षद रानू कनौजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम और ईईएसएल में चल रहे विवाद के चलते स्ट्रीट लाइटें ठीक न होने से गुस्साईं पार्षद रानू कनौजिया गुरुवार को पोल पर चढ गईं और बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक करना शुरू किया। यह देखकर वहां मजमा लग गया। बाद में वहां पहुंची मार्ग प्रकाश विभाग की गैंग ने लाइटें ठीक करना शुरू किया।

विज्ञापन

किदवईनगर ओ-ब्लॉक सब्जी मंडी वार्ड की पार्षद रानू ने बताया कि वार्ड में करीब 200 स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में सड़कों से लेकर गलियों तक में अंधेरा हो जाता है। इससे टूटी सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, बल्कि वारदातों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने कहा कि नगर निगम अब लाइटों को ठीक करें, चाहे ना करे। पूरे वार्डों की लाइटों का ठीक करने का जिम्मा वह खुद उठाती हैं और वार्ड में घूम-घूम कर बंद पड़ी लाइटों को अपनी महिला साथियों के साथ ठीक करने का कार्य करेंगी। नगर निगम जब लाइट ही नहीं ठीक कर पा रहा है, तो बाकी विकास कार्य की उम्मीद क्या की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed