Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Councillors held a meeting in the Municipal Corporation raised slogans against the enforcement squad

Kanpur: नगर निगम में पार्षदों ने की बैठक, प्रवर्तन दस्ते के खिलाफ नारेबाजी, नगर आयुक्त से मिलकर की ये मांगें

Fri, 20 Dec 2024 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: पार्षद नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें मामले की जानकारी देकर ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी समेत सभी सदस्यों को हटाने और उनकी जगह अन्य संस्था के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों का दस्ता गठित करने समेत कई मांगें की गईं।

विज्ञापन
Councillors held a meeting in the Municipal Corporation raised slogans against the enforcement squad
नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सुधीर कुमार को ज्ञापन देते पार्षदल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते से नोकझोंक के विरोध में गुरुवार को सत्ता और विपक्षी दलों के पार्षदों ने बैठक कर नारेबाजी की। बाद में नगर आयुक्त सुधीर कुमार को ज्ञापन दिया। इस दाैरान पार्षदों ने प्रवर्तन दस्ते को हटाकर नया दस्ता गठित करने की मांग की। वहीं, दस्ते के प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल आलोक नारायण ने भी नगर आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर पक्ष रखा।

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त (प्रथम) आवेश खान को जांच सौंपी है। आवेश खान ने बताया कि वह मामले जांच कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेंगे। 18 दिसंबर को 250 किलो पन्नियों समेत पकड़े गए ई-रिक्शे को छुड़ाने को लेकर नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों और प्रवर्तन दस्ते में नोकझोंक हुई थी। गुरुवार दोपहर में भाजपा, कांग्रेस, सपा पार्षदों ने नगर निगम समिति कक्ष में संयुक्त बैठक कर घटना की निंदा की।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्षद नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे
नवीन पंडित ने प्रवर्तन दस्ता गठित होने का उद्देश्य पूरा न होने, दस्ते पर वसूली, मनमाने तरीके से काम करने, पार्षदों से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। बाद में पार्षद नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्हें मामले की जानकारी देकर ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी समेत सभी सदस्यों को हटाने और उनकी जगह अन्य संस्था के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों का दस्ता गठित करने, पॉलिथीन नष्ट करने के लिए कमेटी बनाने, इसमें पार्षदों को शामिल करने, दुकानों के बजाय फैक्टरियों में छापा मारने की मांग की गई।

विज्ञापन

मौके पर ये लोग रहे मौजूद
यहां पर सपा पार्षद दल के नेता जावेद अख्तर गुड्डू, कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल, महेंद्र पांडेय पप्पू, यशपाल सिंह, कौशल मिश्रा, नीरज बाजपेई, आदर्श गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी, जितेंद्र चौरसिया, अभिनव शुक्ला गोलू, अर्पित यादव, मंजू कुशवाहा, आरती तिवारी, नित्या बाजपेई, विद्या वर्मा, हरि शंकर तिवारी, अनिल यादव, सुनील पासवान, सौरभ देव, संतोष साहू, सुनील तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन

छह महीने पहले भी हुआ था विवाद
सरोजनीनगर के पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि छह महीने पहले वह नगर निगम उद्यान विभाग में फुटपाथ पर लगे सूखे पेड़ को कटवाने की अनुमति लेने गए थे, जहां पर उद्यान अधीक्षक से बातचीत के दौरान ड्यूटी कर रहे प्रवर्तन दस्ते के सदस्य ने बदतमीजी की थी। इसका विरोध करने पर विवाद भी हुआ था। उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed