फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Councillor's firm's returns show fraudulent purchases and sales

Kanpur News: पार्षद की फर्म के रिटर्न में कूटरचित खरीद-फरोख्त दिखा धोखाधड़ी

Sat, 28 Mar 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Councillor's firm's returns show fraudulent purchases and sales
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पार्षद की फर्म के रिटर्न में कूटरचित खरीद-फरोख्त दिखाकर कर्मचारी ने तीन अन्य फर्मों को लाभ पहुंचाया। पार्षद को मामले का पता चला तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कल्याणपुर के बैरी अकबरपुर निवासी पार्षद नीलम बाथम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके नाम से हर्षिता केबल नेटवर्क एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है। फर्म जीएसटी विभाग में पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि जनहित के कार्यों में व्यस्तता के चलते वह फर्म सुचारु रूप से नहीं संभाल पाती हैं इसलिए कल्याणपुर के न्यू आजादनगर निवासी विजय अवस्थी से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास करके उसे काम पर रख लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विजय ने शिवा इंटरप्राइजेज, सागर कंस्ट्रक्शन और कान्हा इंटरप्राइजेज फर्मों के साथ मिलकर उनकी फर्म के रिटर्न में कूटरचित खरीद फरोख्त दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की। संबंधित फर्मों को उनका जीएसटी नंबर अंकित कर अनुचित लाभ प्रदान कराया गया। उन्होंने बताया कि सीजीएसटी विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए पारित आदेश के संज्ञान में आने पर इसी जानकारी हो सकी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि विजय के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed