{"_id":"60c876fd25e6f31d5b7e61a6","slug":"corporator-said-officials-creating-atmosphere-for-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम सदन में हंगामा, पार्षद बोले- अफसरों की कार्यप्रणाली से मजबूत हो रही समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम सदन में हंगामा, पार्षद बोले- अफसरों की कार्यप्रणाली से मजबूत हो रही समाजवादी पार्टी
Tue, 15 Jun 2021 03:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Jun 2021 03:20 PM IST
सार
सदन महापौर प्रमिला पांडेय की मौजूदगी में सुबह 11:15 बजे शुरू हुआ। पार्षद नवीन पंडित ने जागेश्वर अस्पताल को चालू कराने के लिए मांग रखी। उन्होंने कहा चाचा नेहरु अस्पताल की तरह जागेश्वर अस्पताल चालू कराया जाए।
विज्ञापन
नगर निगम सदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मंगलवार को नगर निगम सदन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। पहले तो पार्षदों ने विकास कार्य न होने और नाला सफाई को लेकर अफसरों को घेरा। वहीं सपा पार्षदों ने अफसरों द्वारा सपा के लिए चुनावी माहौल बनाने की बात कही तो भाजपा पार्षद भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सदन महापौर प्रमिला पांडेय की मौजूदगी में सुबह 11:15 बजे शुरू हुआ। पार्षद नवीन पंडित ने जागेश्वर अस्पताल को चालू कराने के लिए मांग रखी। उन्होंने कहा चाचा नेहरु अस्पताल की तरह जागेश्वर अस्पताल चालू कराया जाए। सपा पार्षद सुहेल अहमद ने कहा कि विकास कार्य न होने से भले ही जनता को परेशानी से जूझना पड़ रहा है, लेकिन आने वाले चुनाव के लिए अधिकारी सपा के लिए अच्छा माहौल तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अफसरों की कार्यप्रणाली से सपा मजबूत हो रही है। इससे आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को फायदा मिलेगा। इस बात पर नाराजगी जताते हुए भाजपा पार्षद विरोध पर उतर आए और योगी-मोदी जिंदाबाद व जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिये। शोर-शराबा और हंगामा होते देखकर महापौर ने खड़े होकर सभी को फटकार लगाई और शांत कराया।
विज्ञापन
सपा पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद ने कहा साढ़े तीन साल बाद भी विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। नाली खड़ंजा सड़क को बनवाने को लेकर पार्षद जूझ रहे हैं। कहा, स्मार्ट सिटी के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये कहां गए, इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसे बजट से क्या फायदा जो केवल दिखावा हो।