फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corporate house will put money in vision kanpur

विजन कानपुर में रंग भरेंगे कारपोरेट हाउस

Sat, 28 Feb 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
corporate house will put money in vision kanpur
जिला प्रशासन के विजन कानपुर को कारपोरेट हाउसों का जबरदस्त समर्थन मिला है। कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) का पैसा जनहित में लगाने को कारपोरेट हाउस तैयार हैं। अब तक 28 कारपोरेट हाउस, एनजीओ ने 35 करोड़ रुपये जनहित पर खर्च करने की सहमति दी है।
विज्ञापन


इस प्रोग्राम की आधिकारिक लांचिंग शनिवार को स्टेटस क्लब में होगी। इसके बाद जनहित का काम करने वालों की संख्या और बढ़ेगी। डीएम कानपुर डॉ. रोशन जैकब का कहना है कि इस विजन से कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकारी व्यवस्था और शहर की जरूरत को ध्यान में रखकर डीएम ने विजन कानपुर का रोडमैप बनाया है। वेबसाइट www.visionkanpur.org बनाकर विभागवार जरूरतों की सूची उपलब्ध करा दी है। इस सूची को देखकर कारपोरेट हाउस, एनजीओ अपने सीएसआर एक्टिविटी का पैसा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कोई बैंक अकाउंट नहीं बनाया गया है। जिस विभाग की जरूरत है, उससे कारपोरेट हाउस संपर्क करें और पैसा लगाएं। काम समय से और ठीक से हो, इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित कराएगा। यह अभियान सफल रहा तो कानपुर स्मार्ट सिटी बन जाएगा।

इस सिलसिले में शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विजन कानपुर को लेकर पब्लिक, नान पब्लिक सेक्टर की कंपनियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। कोई पेयजल की यूनिट लगा रहा है तो कई ने ई-टॉयलेट बनाने के प्रस्ताव दिए हैं।

गांवों को गोद लेने, सोलर लाइट लगाने, महिला प्रशिक्षण, कंप्यूटराइजेशन के प्रस्ताव भी मिले हैं। स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कम्युनिटी हाल, डिस्पेंसरी स्थापित करने और संगीत सिखाने की रुचि भी कारपोरेट हाउसों में है। इस योजनाओं पर सही ढंग से काम हुआ तो कानपुर का संपूर्ण विकास संभव है।

विजन कानपुर हमेशा काम करे, इसको लेकर एक कमेटी बनाई गई है। इसके अध्यक्ष डीएम, उपाध्यक्ष एडीएम सिटी और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, सीए सदस्य हैं। आईआईटी सहित तमाम एजूकेशन, रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी मुहिम से जोड़ा गया है।

डीएम ने कहा कि जो वेबसाइट लांच की जा रही है, उस पर विभागवार जरूरतों का ब्यौरा है। यह भी लिखा है कि किस काम पर कितना खर्च आएगा। संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर भी लिखा है। इस ब्यौरे को देखने के लिए कारपोरेट हाउस वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


डीएम ने कहा कि जल्द ही स्मार्ट सिटी से संबंधित मीटिंग भी होगी। इसमें शहरवासियों से भी आइडिया लिए जाएंगे। जो आइडिया पसंद आएगा, उसी हिसाब से आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed