{"_id":"5eb468ab8ebc3e90644a46c6","slug":"coronavirus-update-kanpur-three-corona-suspects-died-in-hailet-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus update Kanpur: हैलट में तीन कोरोना संदिग्ध की मौत, जांच को भेजे गए सैंपल, 16 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus update Kanpur: हैलट में तीन कोरोना संदिग्ध की मौत, जांच को भेजे गए सैंपल, 16 मरीज भर्ती
Fri, 08 May 2020 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के हैलट में पहुंचे कोरोना पॉजिटिव फैला रहे गंदगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के हैैलट अस्पताल में गुरुवार को तीन और कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक शवों को बॉडी बैग में सुरक्षित कर दिया गया है। कोविड गाइडलाइन के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
इसके पहले जिन संदिग्धों का सैंपल भेजा गया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को जूही लाल कालोनी की रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला को भर्ती किया गया था। आईसीयू में उनकी मौत हो गई। उन्नाव के 40 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई।
उसे सांस की तकलीफ थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां लाते वक्त उन्नाव में उसे रोक लिया गया जिससे आने में देरी हुई। इसके अलावा कोविड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती 52 साल के अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
हैलट की फ्लू ओपीडी में 120 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 16 नए संदिग्ध रोगी भर्ती किए गए हैं। कोविड अस्पताल में 45 कोरोना पॉजीटिव रोगियों का उपचार चल रहा है। आईसीयू में 10 रोगी भर्ती हैं। एक वेंटिलेटर और तीन आक्सीजन पर हैं।