{"_id":"5e6120b68ebc3eeb3343191e","slug":"coronavirus-suspected-patients-report-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोरोनावायरस संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, दो संदिग्धों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोरोनावायरस संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, दो संदिग्धों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग
Fri, 06 Mar 2020 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुजैनी और साकेत नगर के जिन कोरोना संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए बुधवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजा गया था उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनको कोरोना का संक्रमण नहीं है। हालांकि इसी बीच तीन और मरीजों के संदिग्ध होने की खबर है।
स्वास्थ्य विभाग की सर्वेलांस टीम इनसे संपर्क करने के प्रयास में है। वहीं गुरुवार को चकेरी एयरपोर्ट पर 307 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा ट्रेन से शहर आने वाले ऐसे लोगों की तलाश है जो विदेश से लौटे हैं। व्यापार के सिलसिले में ब्राजील गए गुजैनी और साकेतनगर के दो व्यक्ति वाया सिंगापुर व थाईलैंड शहर लौटे थे।

इसके बाद इन्हें फ्लू हो गया। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. देव सिंह ने बताया कि इन दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जो लोग विदेश से लौटे हैं और जिनका 28 दिन पूरा नहीं हुआ है, उन पर नजर रखी जा रही है।
अब जिन तीन और मरीजों के संदिग्ध होने की जानकारी मिली है। इनमें से शहर के रहने वाले एक व्यक्ति को लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है। यह व्यक्ति अबू धाबी से लौटा है। इसे लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। कोरोना संक्रमित का संदेह होने पर इसके परिजनों को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से नहीं मिलने दिया गया।
इसके अलावा दो और व्यक्ति विदेश से लौटने के बाद फ्लू की चपेट में हैं। सर्वेलांस टीम का इनसे संपर्क नहीं हुआ है। उधर, कोरोना के डर से फ्लू की चपेट में आए शहरी परेशान हैं। ऐसे लोग डॉक्टरों से संपर्क कर कोरोना संक्रमण के लक्षण और दवाएं पूछ रहे हैं।