फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: one found corona infected in unnao

Coronavirus: उन्नाव का युवक कोरोना संक्रमित मिला, दुबई जाने के लिए कराया था कोविड टेस्ट

Sun, 25 Dec 2022 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को होम आइसोलेट कर परिवार के चार सदस्यों व आसपास के 24 लोगों के सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus: one found corona infected in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में हसनगंज तहसील क्षेत्र के कोरौरा गांव निवासी युवक में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। लखनऊ की एक निजी पैथोलॉजी से संक्रमित की जांच रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को होम आइसोलेट कर परिवार के चार सदस्यों व आसपास के 24 लोगों के सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन


जीनोम सिक्वेसिंग (नए स्वरूप) का पता लगाने के लिए संक्रमित का सैंपल लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। गांव निवासी (23) वर्षीय युवक की दुबई में लॉंड्री है। युवक के पिता भी कामकाज देखते हैं। दुबई जाने से पहले युवक ने 23 दिसंबर को लखनऊ स्थित चरकधर डायग्नोस्टिक सेंटर में कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को सीएमओ कार्यालय पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मंच गया। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी हसनगंज से डॉ. राकेश गुप्ता के साथ पीपीई किट पहनकर स्वास्थ्य टीम संक्रमित के घर पहुंची। युवक वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुका है। युवक को होमआइसोलेट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के घर के आसपास 500 मीटर के दायरे में कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए एसडीएम अंकित शुक्ला ने मौके पर निरीक्षण किया। संक्रमित के घर की तरफ जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कराया है। जांच टीम में डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. विपिन के साथ लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र और सोनिका शामिल रहे।

इसके पहले एक नवंबर को सिकंदरपुर सरोसी में युवक पॉजिटिव मिला था। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि युवक पॉजिटिव मिला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। युवक में फिलहाल सर्दी, खांसी, बुखार आदे के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इसके पहले एक नवंबर को सिकंदरपुर सरोसी में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed