फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: No new deaths due to corona, 36 new infected found, number of infected declining this month

Coronavirus: कोरोना से मौत नहीं, 36 नए संक्रमित मिले, इस महीने घट रही संक्रमितों की संख्या

Thu, 17 Dec 2020 03:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: No new deaths due to corona, 36 new infected found, number of infected declining this month
हैलट का संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
कोरोना से बुधवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 36 नए संक्रमित मिले। इस महीने संक्रमितों की संख्या घट रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर के पहले पखवाड़े की तुलना में दिसंबर के पहले पखवाड़े में 186 संक्रमित कम मिले हैं। लेकिन अभी जो मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, उनका संक्रमण लेवल अधिक है।
विज्ञापन


अब तक कुल 803 मौतें हुई हैं। कुल संक्रमित 31638 और इनमें से 30129 लोग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 706 हैं। नवंबर के पहले पखवाड़े में 20 मौतें हुई थीं और 1043 संक्रमित मिले थे। जबकि दिसंबर के 15 दिनों में 20 मौतें और 857 संक्रमित मिले।
विज्ञापन


वहीं, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में 25 मौतों के साथ 1645 संक्रमित मिले थे। 16 दिसंबर को मिले संक्रमिताें में शिवकटरा, कल्याणपुर, किदवई नगर, इंद्रा नगर, पनकी, गोपाल नगर, विजय नगर, जूही, चकेेरी, रतनलाल नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उधर, 60 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो रोगी अस्पतालों तथा 58 संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हुए। अब तक अस्पतालों में 8236 और होम आइसोलेशन में 21893 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4722 संदिग्धों के सैंपल लिए। इनमें पांच सौ सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान तथा 4222 सैंपल रूटीन में लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजी के सैंपल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed