फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   coronavirus news, Report filed against nine for spreading rumors in farrukhabad

लॉकडाउन: फर्रुखाबाद में अफवाह फैलाने पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Mar 2020 09:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Mar 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
coronavirus news, Report filed against nine for spreading rumors in farrukhabad
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद  जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर निकलकर कोरोना को लेकर तरह-तरह की बातें करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना के दरोगा देवी प्रसाद गौतम ने जिला एटा के थाना अलीगंज के गांव पड़ाव निवासी राघव मिश्रा, गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गांव रायपुर के अरीब, आशू, नकीम, राजिद के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन कर लॉकडाउन में अपने घरों से निकलकर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि  इन सभी सात लोगों को रात में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कसबा निवासी इंद्रपाल व गांव तुषौर निवासी राजीव कठेरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed