फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CoronaVirus news in hardoi, digital nikah due to lockdown in hardoi

यूपी: कोरोना के चलते करना पड़ा डिजिटल निकाह, वीडियो कॉलिंग पर दूल्हा-दुल्हन ने कहा- कबूल है

Thu, 26 Mar 2020 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus news in hardoi, digital nikah due to lockdown in hardoi
वीडियो कॉलिंग के जरिए हुआ निकाह - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां गांव में दो बहनों के प्रस्तावित निकाह में से एक का निकाह परिजनों को टालना पड़ गया। जबकि छोटी बेटी का निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए ऑनलाइन संपन्न कराया गया। 
विज्ञापन


टड़ियावां निवासी यासीन की दो बेटियों चांदनी व महजबीन बानो का निकाह तीन माह पूर्व ही तय हो गया था। दोनों बेटियों का निकाह 25 मार्च को होना था। यासीन व परिजनों ने दोनों बेटियों के निकाह के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। बुधवार को बरातियों के स्वागत व उनके खाने के लिए खाना भी बनवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इधर पिता यासीन व भाई शमीम ने बड़ी बेटी चांदनी के होने वाली दूल्हे चांद मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी ग्राम गुजरई कोतवाली बिलग्राम व उसके परिजनों से की तो उन लोगों ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए बरात लेकर आने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे चांद मोहम्मद व उसके परिजनों ने लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो जाने पर निकाह करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर यामीन व शमीम को सहमत होना पड़ा। इधर यामीन ने छोटी बेटी महजबीन बानो के होने वाले दूल्हे अब्दुल हमीद पुत्र मकबूल निवासी ग्राम कन्हई पुरवा कोतवाली शहर व उसके परिजनों से बात की तो उन लोगों ने भी बरात लेकर आने में असमर्थता जताई।


यामीन व परिजनों ने ऑनलाइन निकाह कराने का प्रस्ताव रखा इस पर लड़के पक्ष ने सहमति जताई। दूल्हा पक्ष के सहमत होने के बाद यामीन व उसके परिजनों ने मौलाना मोहम्मद आरिफ को बुलाकर मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर महजबीन व अब्दुल हमीद का निकाह संपन्न कराया। दूल्हा व दुल्हन ने वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाह कबूल किया। यामीन ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के उपरांत बड़ी बेटी का निकाह व अन्य रस्में पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed