{"_id":"5ea5c0e432124d5e940611c5","slug":"coronavirus-news-in-hardoi-bjp-workers-honored-policeman-and-handed-over-thank-you-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: भाजपाइयों ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, धन्यवाद पत्र देकर कहा- आप हैं तो हम महफूज हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: भाजपाइयों ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, धन्यवाद पत्र देकर कहा- आप हैं तो हम महफूज हैं
Sun, 26 Apr 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई- कोरोना योद्धाओं के तौर पर पुलिसकर्मी भी दिन-रात एक कर अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। केंद्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का सिलसिला चला रखा है।
इसी क्रम में जहां एक ओर बिलग्राम के कोतवाल को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं मझिला के थानाध्यक्ष को भी धन्यवाद पत्र देकर आभार जताया गया। बिलग्राम में शनिवार देर शाम भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रमेश तिवारी अनिल ने बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह को धन्यवाद पत्र दिया। साथ ही कहा कि आप लोगों की वजह से ही हम सब महफूज हैं।
इस मौके पर प्रमेश तिवारी ने कहा कि पुलिसकर्मी, चिकित्सक, सफाईकर्मी आदि की कड़ी मेहनत के चलते कोरोना को हराकर वापस भेजा जाएगा। इसी तरह मझिला थाने में पहुंचकर भाजपा के मझिला मंडल के अध्यक्ष सुबोध पांडेय, सरोज मिश्रा आदि ने थानाध्यक्ष संजीव शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और इसके बाद इन सभी को धन्यवाद पत्र भी दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर सुबोध पांडेय ने कहा कि कोरोना के कारण उपजे संकट में पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का भी ख्याल रखा है। जहां पर सख्ती की जरुरत थी, वहां सख्ती की गई और जहां जरुरतमंदों की मदद की जानी थी, वहां मदद भी की गई।
शाहाबाद में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता ने सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल महेश चंद्र पांडेय सहित अन्य पुलितकर्मियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और धन्यवाद पत्र दिया। इसके अलावा तहसीलदार अवधेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार सिंह को भी धन्यवाद पत्र दिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शुभम त्रिपाठी, व्यवसायी पवन अरोड़ा, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।