फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus news, dispute in hospital in kanpur

कानपुर: हैलट में कोरोना संक्रमित की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Sat, 01 May 2021 10:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 May 2021 10:21 AM IST
सार

मृतक के बेटे व परिजनों ने गलत सूचना देने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Coronavirus news, dispute in hospital in kanpur
हैलट अस्पताल - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर मेंं हैलट की मैटरनिटी विंग में शुक्रवार सुबह कोरोना संक्रमित की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। एक कर्मचारी पर ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर से हमला कर दिया। प्रतिबंध के बावजूद कोविड अस्पताल की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हुई। देर रात हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्ेसना की तहरीर पर मृतक के बेटे समेत छह-सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। हैलट की मैटरनिटी विंग में करीब 100 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


अस्पताल की तीसरी मंजिल में 22 अप्रैल से भर्ती बर्रा निवासी श्याम तिवारी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही बेटे नवीन समेत अन्य रिश्तेदार भड़क गए और हंगामा करने लगे। बेटे ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले तक डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अचानक उनकी मौत कैसे हो गई। वहीं मृतक के परिजनों को हंगामा करते देख दूसरे तीमारदार भी उनके समर्थन में आ गए। अस्पताल का शीशा तोड़ दिया। दीवार पर भी सिलिंडर फेंका। फ्लू ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने विरोध किया तो उन पर भी आक्रोश जताया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, ज्योति सक्सेना मौके पर पहुंची। मूकदर्शक बनीं स्वरूप नगर पुलिस पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed