फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus news: Daughter expels elderly parents from home

कोरोना का खौफ: बेटी ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाला

Thu, 02 Apr 2020 01:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Apr 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus news: Daughter expels elderly parents from home
बेटी ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का ऐसा खौफ है कि अब बाहर से आने वाले रिश्तेदार, यहां तक कि माता-पिता भी शक की निगाहों से देखे जा रहे हैं। ऐसा ही एक दुखद मामला औरैया जिले से सामने आया है। जिसमे एक बेटी ने अपने बुजुर्ग माता-पिता, भाई और भाभी को वापस दिल्ली स्थित अपने घर जाने के लिए कह दिया। लॉकडाउन के कारण बुजुर्ग दर-दर भटकते रहे। आखिरकार मंधना स्थित एक घर में उन्हें आसरा मिला।

विज्ञापन


मूल रूप से कानपुर के चौबेपुर में रहने वाले राजेंद्र (65) यहां की संपत्ति बेचकर लंबे समय से परिवार समेत दिल्ली के बदरपुर इलाके में किराए पर रह रहे हैं। बेटा जितेंद्र कुमार डीटीसी बस में संविदा पर चालक है। जितेंद्र ने बताया कि गत पांच मार्च को वह पिता, माता शिवसखी (60),  पत्नी अंजलि और भांजे के साथ औरैया में रहने वाली बहन दीपमाला के घर गया था।
विज्ञापन


यहां वे लोग कई दिन रुके इस बीच लॉकडाउन हो गया। सोमवार को बहन दीपमाला ने भी कोरोना के भय के कारण सभी से जाने को कह दिया। किसी तरह सभी लोग मंगलवार को मंधना पहुंचे। यहां पर ये लोग पूर्व में किराए पर रह चुके थे। मकान मालकिन ने कमरा खाली ना होने का हवाला दिया। बहुत प्रार्थना करने पर छत पर आसरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed