फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus live update up: Another death due to corona infection in Kanpur, 29 new infected

Coronavirus: कानपुर में कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 29 नए संक्रमित मिले, अबतक 46 लोग गवां चुके जान

Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus live update up: Another death due to corona infection in Kanpur, 29 new infected
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। शनिवार को कानपुर में कोरोना से एक और रोगी (56) की मौत हो गई। वे लखनपुर के रहने वाले थे। वे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और फेफड़े के कैंसर के रोगी थे। इसके साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। गंभीर हालत में उनका इलाज हैलट में चल रहा था। शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा 29 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत का आंकड़ा 46 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 1099 हो गई है। 727 लोग ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस 327 हैं। शनिवार को निजी पैथोलाजी लैब की जांच में 29 लोग पॉजीटिव मिले।
विज्ञापन


इनमें ख्वाजाजीपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, नेहरूनगर के 47 वर्षीय व्यक्ति, फेथफुलगंज कैंट की 66 वर्षीय वृद्धा, बांसमंडी की 87 वर्षीय वृद्धा, एम ब्लाक किदवईनगर की 51 वर्षीय महिला, किदवईगर के 66 वर्षीय वृद्ध, गंगागंज पनका बहादुर नगर के 33 वर्षीय व्यक्ति, गणेशधाम एच-2 किदवईनगर के 51 वर्षीय पुरुष, किदवई नगर की 64 वर्षीय वृद्धा, मंगलादीप अपार्टमेंट स्वरूपनगर के 58 वर्षीय व्यक्ति, सिटी हॉस्पिटल के 75 वर्षीय वृद्ध, लाजपत नगर के 69 वर्षीय वृद्धा, योग टावर सिविल लाइंस के 23 वर्षीय युवक और स्वरूप नगर के 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्वरूपगर के 43 वर्षीय व्यक्ति, एनआरआई सिटी की 60 वर्षीय वृद्धा, विष्णुपुरी के 55 वर्षीय व्यक्ति, गीतानगर की 55 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय वृद्ध, विष्णुपुरी के 43 वर्षीय व्यक्ति, गिलिश बाजार के 60 वर्षीय पुरुष, जेके कालोनी लालबंगला के 28 वर्षीय युवक, शहर के एक 25 वर्षीय युवक, कछियाना मोहाल के 11 साल के बच्चे, रामबाग के 14 साल के किशोर, 55 साल के व्यक्ति और 29 वर्षीय युवक तथा कछियाना मोहाल के चार साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed