{"_id":"5edb9d818ebc3e902d0a9fb3","slug":"coronavirus-in-up-two-corona-positives-including-a-teenager-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: औरैया में एक किशोरी समेत दो कोरोना पाॅजिटिव मिले, इलाके सील, एक्टिव केस हुए 18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: औरैया में एक किशोरी समेत दो कोरोना पाॅजिटिव मिले, इलाके सील, एक्टिव केस हुए 18
Sat, 06 Jun 2020 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की शाम सैफई की कोविड लैब से दो सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी शामिल है। जिले में अब संक्रमित रोगियों की संख्या 46 जा पहुंची है। पाॅजिटिव आए लोगों को दिबियापुर के एल-वन अस्पताल में भेजा जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार की सैफई से दो सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें एक अछल्दा ब्लाक के गांव सेनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली से एक जून को अपने भाई को देखने रिम्स सैफई गया था। जिसकी मृत्यु दो जून की शाम हो हुई थी।

वहां से लौटने के बाद युवक ने तीन जून को जांच कराई और युवक को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती किया गया था। चार जून को युवक का सैंपल सैफई भेजा गया था। छह जून को जांस रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। युवक को एल-वन सीएचसी दिबियापुर में भेजा गया है।
दूसरा पाॅजिटिव सहार ब्लाक के गांव दानशाह निवासी 14 वर्षीय किशोरी है। उसके चाचा दिल्ली से आए थे दो जून को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थए। कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान इनका सैंपल तीन जून को लिया गया था। छह जून को रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इस पाॅजिटिव किशोरी को दिबियापुर एल-वन में भेजा गया है।
जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हुई। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 27 है। इधर शनिवार को आए दो पाॅजिटिव केस मिलने से जिले में अब एक्टिव केस 18 हो गए हैं। बतादें कि एक पाॅजिटिव व्यक्ति की सैफई अस्पताल में मौत भी हुई थी।