{"_id":"5eba39bc8ebc3e90294c3991","slug":"coronavirus-in-up-six-more-corona-positive-from-farrukhabad-8-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव
Tue, 12 May 2020 06:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से 8 मई तक अछूते रहे जनपद फर्रूखाबाद में 9 मई से अब तक आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। खास बात तो यह है कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमितों ने सीधे निजी वाहनों से जनपद में प्रवेश किया और खुद ही जांच कराने गए।
पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मरीजों के आवास का 400 मीटर एरिया हॉटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया। शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी 27 वर्षीय युवक 7 मई को टेंपो से तीन अन्य साथियों के साथ आया था। युवक ने शहर के मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर में जांच कराई। 9 मई को जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला।

इसके बाद उसके नौ परिजन व टेंपो से साथ आए कमालगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी दो युवक व एक युवक की पत्नी को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में लाए गए थे। 10 मई को राजेपुर सरायमेंदा निवासी तीनों लोगों का नमूना लिया गया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव निकले।
वहीं टेंपो से मुंबई से आया शेखपुर निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा भाजपा के भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के करीबी मोहल्ला चिलपुरा बजरिया निवासी पार्टी पदाधिकारी का भाई मुंबई में रहकर हेयर क्लिपिंग का काम करता है। वह 10 मई को कार से पत्नी व चार वर्षीय बेटे के साथ घर पहुंचा। उसी दिन तीनों ने मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर मे नमूना दिया था।
जांच रिपोर्ट में दंपति कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद मरीजों के आवास वाले 400 मीटर एरिया को सील कर हॉटस्पाट बना दिया गया। संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को इलाज के लिए जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है।