{"_id":"5edba37b8ebc3e90612fff15","slug":"coronavirus-in-up-six-more-corona-positive-found-migrants-increase-risk-of-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: दंपति, भाई-बहन समेत छह और कोरोना पॉजिटिव, प्रवासियों ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: दंपति, भाई-बहन समेत छह और कोरोना पॉजिटिव, प्रवासियों ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा
Sat, 06 Jun 2020 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिकों ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में कोराना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रवासियों पर निगरानी को बनी समिति की लापरवाही से संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा व जयपुर से प्रवासी सीधे घरों को पहुंचे। तीन जून को उनकी जांच कराई गई। इनमें दंपति व भाई-बहन सहित 6 प्रवासियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
इससे जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 51 हे गया। कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी युवक पत्नी के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। दो जून को वह बस से अलीगंज पहुंचा। वहां से करीब चार किमी पैदल चला। सूचना पर पहुंचा भाई दोनों को बाइक से घर ले आया। रात में दंपति घर में रुके।
सुबह वे कंपिल स्थित केएसआर इंटर कालेज पहुंचे, वहां उन्हें क्वारंटीन कर नमूने लिए गए। शनिवार को जांच रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले। गांव सिवारा मुकुट निवासी 21 वर्षीय युवक परिजनों के साथ दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहकर सब्जी बेचता था। तीन जून को वह किराये की कार से बहन, भाई, भाभी व चार बच्चों के साथ घर पहुंचा।

नहाने-धोने व नाश्ता करने के बाद सभी कंपिल में क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग में युवक व बहन को बुखार निकला। नमूनों की जांच में दोनों संक्रमित निकले। इसी क्रम में शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति अपने 18 वर्षीय पुत्र के साथ जयपुर में सिलाई करता था। वह तीन जून को जयपुर से किराये के वाहन से कुल 13 लोगों के साथ लौटा था।
इनमें गांव उम्मरपुर निवासी 5 लोग फर्रुखाबाद स्थित ससुराल में शादी समारोह में चले गए। अन्य कस्बे व गांव हमीरपुर के पांच लोग घर चले गए। पिता-पुत्र के क्वारंटीन सेंटर में नमूने लिए गए। इसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
शादी में गए उम्मरपुर के पांच लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही सभी 6 कोरोना संक्रमित मरीजों को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। जनपद में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव 51 मरीज निकल चुके हैं। इनमें 21 ठीक हो चुके, जबकि 30 केस एक्टिव हैं। दो मरीजों को छोड़कर सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी हैं।