{"_id":"5edbc8d52ea9e658fe7a43ad","slug":"coronavirus-in-up-nine-corona-infected-found-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: कन्नौज में तेजी से फैल रहा संक्रमण, नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मोहल्ले सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: कन्नौज में तेजी से फैल रहा संक्रमण, नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मोहल्ले सील
Sat, 06 Jun 2020 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को नौ और संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन्हें कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया है। जिले में अब तक 96 केस सामने आए हैं। इनमें 34 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 62 का उपचार चल रहा है।
शनिवार को शहर के कटियार मोहल्ला ठेकेदार गली सरायमीरा में दो मई को दिल्ली से लौटे 64 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के हाजीगंज में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से 22 वर्षीय युवती संक्रमित हो गई। ठठिया के कढ़ेरा पट्टी का 18 वर्षीय, ककराह उमर्दा का 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।

यह दोनों चार मई को गुरुग्राम हरियाणा से लौटे थे। दिल्ली से उमर्दा के दिलीप नगर में लौटे 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। छिबरामऊ कस्बे के छपट्टी मोहल्ला में मुंबई से लौटे 27 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यहीं के कटरा मोहल्ले में चार मई को मुंबई से लौटा 26 वर्षीय युवक और उसका 27 वर्षीय भाई संक्रमित मिला। खोजीपुर में चार मई को राजस्थान से लौटा 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया। सभी को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 96 केस सामने आए हैं। इनमें 34 ठीक हो चुके हैं। 62 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों में 74 प्रवासी हैं। 22 इनके संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुए हैं।