फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Coronavirus in up: Infected resorting to Sita-Ram Bhajan to get healthy

बांदा: स्वस्थ होने को सीता-राम भजन का सहारा ले रहे संक्रमित, अस्पताल में सुबह-शाम गूंज रहा सामूहिक भजन

Wed, 02 Sep 2020 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Sep 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up: Infected resorting to Sita-Ram Bhajan to get healthy
अस्पताल वार्ड में अपने पलंगों पर बैठकर सीता-राम का सामूहिक भजन करते संक्रमित मरीज - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधीन चल रहे कोरोना आइसोलेशन वार्ड/एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमित मरीजों ने यहां की अव्यवस्थाओं को नजरंदाज कर खुद को खुश रखने के लिए धर्म-कर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी बानगी यहां कृषि विश्वविद्यालय में स्थित एल-1 कोविड अस्पताल है। यहां भर्ती 23 महिला-पुरुष रोजाना सुबह-शाम सामूहिक रूप से कीर्तन और भजन कर रहे हैं। एक ही वार्ड में रखे गए ये पॉजिटिव मरीज कोरोना की जंग जीतने के लिए यह उपाय भी अपना रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के फूटाकुआं में पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित वृद्ध की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के पूरे परिवार के नमूने लेकर जांच कराई। परिवार के करीब 27 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें मृतक के भाई व अन्य परिजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार संक्रमितों को मेडिकल कालेज और 23 को कृषि विश्वविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कृषि विश्वविद्यालय के एल-1 अस्पताल वार्ड में भर्ती यह महिला-पुरुष सुबह-शाम अपने बेड पर बैठकर पूरी मौजमस्ती के साथ सीता-राम का सामूहिक भजन गा रहे हैं। उनके चेहरों पर तनाव नहीं है। बच्चे, किशोर, किशोरी और युवतियां भी शामिल हैं। सुबह-शाम कई बार पूरा वार्ड सीता-राम भजन से गूंज उठता है।

मुखिया की मौत पर क्रियाकर्म से भी महरूम
कृषि विश्वविद्यालय एल-1 अस्पताल में भर्ती एक ही खानदानियों को यह मलाल है कि उनके घर के मुखिया की संक्रमण से मौत के बाद उनके क्रियाकर्मों में शामिल होने से महरूम रह गए। प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इन मरीजों ने यह भी बताया कि उन्हें 27 अगस्त को यहां लाकर भर्ती किया गया था।

कोई यह भी नहीं बता रहा कि कब छुट्टी मिलेगी? हालांकि वह सभी स्वस्थ हैं। यह भी बताया कि सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं। सुबह-शाम के भोजन के अवशेष गैलरी में पड़े रहते हैं। इन्हें दूसरे दिन साफ किया जाता है। डाक्टर और फार्मासिस्ट चैनल गेट पर ही आकर उनका हालचाल लेकर चले जाते हैं। दोपहर का खाना ढाई या 3 बजे के आसपास मिलता है। वार्ड में सैनिटाइजेशन नहीं कराया जाता। जबकि सारे लोग एक साथ एक ही वार्ड में भर्ती हैं।

बजरंग दल ने चालू किए 11 मिलन केंद्र
बजरंग दल जनपद में हर मंगलवार को 11 मिलन केंद्र संचालित करेगा। इनमें भगवान की आराधना के साथ धर्म के विरुद्ध काम करने वालों को समझाया जाएगा। मंगलवार को इसकी शुरूआत हो गई। शहर के बांबेश्वरधाम मंदिर, हनुमान मंदिर कालूकुआं, कृष्ण मंदिर दुरेड़ी, शिव मंदिर पलरा आदि गांवों में केंद्रों की शुरूआत हुई। पलरा में नितिन पटेल को खंड संयोजक बनाया गया। गौ रक्षक प्रमुख अनिरुद्ध चंदेल समेत अमित साहू, किशन तिवारी, विवेक चंदेल, विपिन चंदेल, यश द्विवेदी, संतोष यादव, प्रकाशराज, श्रीकांत, शनि, हर्षवर्धन, उदय प्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed