फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Coronavirus in UP: 105 year old woman won the battle with Corona, reached home and died

Coronavirus in UP: 105 साल की वृद्धा ने जीती कोरोना से जंग, घर पहुंचकर मौत

Wed, 05 Aug 2020 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Aug 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: 105 year old woman won the battle with Corona, reached home and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कन्नौज जिले में कोरोना वायरस से 105 साल की उम्र में जंग जीतने वाली रामबेटी ने घर पहुंचने पर दम तोड़ दिया। अस्पताल में उन्हें डॉक्टर व स्टाफ ने विजेता घोषित कर तालियां बजाते हुए घर भेजा था। दो घंटे के भीतर उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


कस्बा सौरिख के पट्रोल पंप के पास के पास रहने वाली 105 वर्षीय रामबेटी पत्नी स्व0 सुखलाल कोरोना संक्त्रस्मण के चपेट में आ गई थीं। उन्हें मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में 24 जुलाई को भर्ती कराया था। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें हाईरिस्क पर रखा था।
विज्ञापन


आखिरकार 11 दिन बाद चिकित्सकों की मेहनत रंग लाई। ट्रूनेट से हुई जांच में रामबेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिससे चिकित्सकों और स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। मेडिकल कालेज प्रशासन ने रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में पहुंचे परिजनों के आने बाद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। तालियां बजाकर उन्हें पूरे स्टाफ ने घर भेजा। रामबेटी ने भी वहां कहा कि यहां बहुत सेवा भई। हाथ हिलाकर उन्होंने सभी का आभार भी जताया था, उनके चेहरे पर खुशी थी।


पर, घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद रामबेटी ने दम तोड़ दिया। रामबेटी की मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से लेकर इलाज करने वाले चिकित्सकाें में मायूसी छा गई। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राम बेटी को अस्पताल से सभी लोगों ने खुश होकर विदा किया था। उनकी मौत की जानकारी से मन उदास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed