{"_id":"5eaef5e58ebc3e85b54f73ba","slug":"coronavirus-in-mahoba-doctors-employees-and-relatives-of-positive-patients-report-are-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाॅक्टरों, कर्मचारियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅक्टरों, कर्मचारियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस
Sun, 03 May 2020 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद भटीपुरा और गांधी नगर से तीन किमी तक शहर को हॉटस्पॉट कर दिया गया है। कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों समेत 99 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए थे।
रविवार को 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है जबकि दो लोगों के जांच नमूने सही न पहुंचने पर दोबारा नमूने भेजे गए। जिला अस्पताल में कार्यरत 17 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच का नमूना 29 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया था।

एक मई को रिपोर्ट आने के बाद दो कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था और शहर को तीन किमी तक हॉटस्पॉट किया गया। इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल व पॉजिटिव कर्मचारियों के मोहल्लों को सैनिटाइज कराया।
प्रशासन ने दोनों पॉजिटिव स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आए जिला अस्पताल के डॉक्टरों, सभी कर्मचारियों व कर्मियों के परिजनों समेत 99 लोगों की जांच का नमूना झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 97 डॉक्टर, कर्मचारी व संक्रमित मरीजों के परिजन निगेटिव पाए गए। जिससे सभी ने राहत महसूस की है जबकि दो लोगों के जांच नमूने सही न पहुंचने पर दोबारा भेजे गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि दो जांच नमूने दोबारा भेज दिए गए हैं।