{"_id":"62ef4ef3b40402558850e908","slug":"coronavirus-in-kanpur-a-died-of-corona-after-nine-months-18-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: नौ महीने बाद कोरोना से एक की मौत, 18 संक्रमित मिले, संक्रमण का फैलाव तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: नौ महीने बाद कोरोना से एक की मौत, 18 संक्रमित मिले, संक्रमण का फैलाव तेज
Sun, 07 Aug 2022 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:05 AM IST
सार
कानपुर के 15 क्षेत्रों में कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना अब 20 क्षेत्रों में अपने पैर पसार चुका है। संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : Pixabay
विस्तार
कानपुर में नौ महीने बाद कोरोना से एक और मौत हुई है। हैलट के मैटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय महिला रोगी की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में तीन जुलाई को भर्ती किया गया था। सांस लेने में दिक्कत थी। आंतों में कैंसर की आशंका भी डॉक्टरों ने जताई थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही शनिवार को शहर के 15 क्षेत्रों में कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना अब 20 क्षेत्रों में अपने पैर पसार चुका है। संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि महिला महाराजपुर बानीपुर कानपुर देहात की निवासी थी।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि महिला कोमॉर्बिड रही है। उन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। रोगी को अति गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। वहीं शनिवार को तिलकनगर, स्वरूपनगर, मसवानपुर, रूरा, पुराना कानपुर, आजादनगर, जवाहरनगर, साकेतनगर, बदरस, घाटमपुर, जरौली, दलेलपुरवा, हीरामन का पुरवा, बाबूपुरवा, रतनलाल नगर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी तक कुल 94054 संक्रमित मिले हैं। इनमें 92042 रोगी ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2572 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन