फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: 21 more infected with corona, 96 active cases

Coronavirus in Kanpur: कोरोना के 21 संक्रमित और मिले, एक्टिव केस 96 हुए

Wed, 19 Apr 2023 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Apr 2023 11:11 AM IST
सार

कानपुर में मंगलवार को 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद में एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 96 हो गई है। संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: 21 more infected with corona, 96 active cases
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में तपिश बढ़ने के साथ ही कोरोना के संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 21 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। नगर में एक्टिव केस अब 96 में हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने 20 संक्रमितों के यहां जाकर उनकी हिस्ट्री ली। इनमें छह संक्रमित घाटमपुर क्षेत्र के हैं। जिला जेल के 28 वर्षीय कैदी और बालिका गृह की संवासिनी भी संक्रमित है।

विज्ञापन


संवासिनी हाल में दिल्ली से आई है। काकादेव में कोचिंग पढ़ाने वाले 28 वर्षीय शिक्षक में पुष्टि के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई। नगर में अब तक 122 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को छह संक्रमित होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए। अन्य कोरोना संक्रमितों का इलाज भी होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सभी की स्थिति स्थिर है। एक संक्रमित का पता गलत मिला है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति को गुरुग्राम से लौटने के बाद संक्रमण की पुष्टि है। कल्याणपुर, नौबस्ता, नवाबगंज और केपीएम आदि क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक पांच-पांच संक्रमित कल्याणपुर और नवाबगंज के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2858 लोगों की सैंपलिंग कर जांच की। सीएमओ की टीम ने 2822 सैंपल की जांच की। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आठ जांचें हुईं। उर्सला में एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed