फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in kanpur: 15th death from Corona in Kanpur

Coronavirus: कानपुर में कोरोना से 15वीं मौत, 17 पॉजिटिव मिले, धीरे-धीरे बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

Sat, 06 Jun 2020 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in kanpur: 15th death from Corona in Kanpur
कानपुर में कोरोना से 15वीं मौत - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से कानपुर में 15वीं मौत हो गई। ग्वालटोली के 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके अलावा 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो रोगी शक्कर मिल का हाता खलवा, एक रोगी ककवन और एक रोगी शिवराजपुर का है।
विज्ञापन


वहीं हैलट में भर्ती फतेहपुर की 35 वर्षीय युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। युवती को शहर के आंकड़ों में नहीं जोड़ा जाएगा। इस तरह शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 517 हो गई है। एक्टिव केस 173 हैं। ग्वालटोली के रहने वाले रोगी को हैलट में चार जून को दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

 

उसे बुखार और खांसी नहीं थी लेकिन सांस लेने में तकलीफ ज्यादा थी। होल्डिंग एरिया में रखकर उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लड प्रेशर डाउन होता चला गया। शनिवार तड़के तीन बजे मौत हो गई। छह घंटे के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

उन्हें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत थी। इसके अलावा दुधवा जमौली, शिवराजपुर के रहने वाले 24 वर्षीय प्रवासी युवक, शक्कर मिल का हाता खलवा की 50 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह इलाका कोरोना को लेकर हॉटस्पॉट बन रहा है।

ककवन के एक 32 वर्षीय पुलिस विभाग के कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की संक्रमण चेन तलाशनी शुरू कर दी। हैलट में भर्ती युवती के पॉजिटिव आने पर सीएमओ फतेहपुर को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed