फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur, 11 new infected, 186 active patients

Coronavirus in Kanpur: कोरोना के 11 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 186 हुई

Tue, 25 Apr 2023 09:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2023 09:43 AM IST
सार

कानपुर में सोमवार को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद में एक्टिव केस की संख्या अब 186 हो गई है। डॉक्टरों ने इससे बचाव के लिए मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों में जाने से परहेज करने, सामाजिक दूरी बनाने, सेनेटाइजेशन आदि पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur, 11 new infected, 186 active patients
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कोरोना के संक्रमण का फैलाव जारी है। सोमवार को कोरोना के 11 संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ ही नौ रोगी होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमित सभी रोगियों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कांशीराम अस्पताल से भेजे गए सैंपलों में पांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही नवाबगंज के रहने वाले चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।

विज्ञापन


कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 186 है। सीएचसी कल्याणपुर से भेजे गए दो सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने शहरियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें। घाटमपुर की रहने वाली 53 वर्षीय महिला संक्रमित की स्थिति का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्योरा लिया। कोरोना संक्रमित महिला रोगी के गुर्दे फेल हैं और उसकी डायलिसिस कराई जा रही है।

विज्ञापन

जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि रोगी की हालत स्थिर है। कोरोना संदिग्ध 2451 लोगों की सैंपलिंग कराकर जांच की गई। इसमें 2385 सैंपल की जांच सीएमओ की टीम ने की है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एक भी सैंपल की जांच नहीं की। उर्सला की लैब में 47 सैंपल की जांच हुई है। इसके अलावा निदी लैब में जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed