Coronavirus in Kanpur: कोरोना के 11 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 186 हुई
कानपुर में सोमवार को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद में एक्टिव केस की संख्या अब 186 हो गई है। डॉक्टरों ने इससे बचाव के लिए मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों में जाने से परहेज करने, सामाजिक दूरी बनाने, सेनेटाइजेशन आदि पर जोर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना के संक्रमण का फैलाव जारी है। सोमवार को कोरोना के 11 संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ ही नौ रोगी होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमित सभी रोगियों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कांशीराम अस्पताल से भेजे गए सैंपलों में पांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही नवाबगंज के रहने वाले चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 186 है। सीएचसी कल्याणपुर से भेजे गए दो सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने शहरियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें। घाटमपुर की रहने वाली 53 वर्षीय महिला संक्रमित की स्थिति का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्योरा लिया। कोरोना संक्रमित महिला रोगी के गुर्दे फेल हैं और उसकी डायलिसिस कराई जा रही है।
जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि रोगी की हालत स्थिर है। कोरोना संदिग्ध 2451 लोगों की सैंपलिंग कराकर जांच की गई। इसमें 2385 सैंपल की जांच सीएमओ की टीम ने की है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एक भी सैंपल की जांच नहीं की। उर्सला की लैब में 47 सैंपल की जांच हुई है। इसके अलावा निदी लैब में जांच की गई।