फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Coronavirus in hardoi: four people including ACMO got infected

Coronavirus in hardoi: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एसीएमओ समेत चार लोग हुए संक्रमित, सभी को होम आइसोलेट किया गया

Tue, 04 Apr 2023 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 11:39 AM IST
सार

हरदोई जिले में एसीएमओ समेत चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
Coronavirus in hardoi: four people including ACMO got infected
कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस को लेकर लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा दिन पर दिन संकट की ओर गहराता चला जा रहा है। हरदोई जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में एसीएमओ समेत चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के आधार पर माधौगंज मोहल्ला के गोखले नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, सीएमओ ऑफिस में तैनात 61 वर्षीय डॉक्टर एसीएमओ, शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला व मल्लावां के कंदरैहया गांव निवासी 6 वर्षीय बालिका को आरटीपीसीआर की जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- घर से मास्क लगाकर निकले।
- दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
- सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।


यह भी पढ़ें- संक्रमण के साथ-साथ मृत्यु के भी बढ़े आंकड़े, एक महीने में 27 हजार की गई जान, WHO चिंतित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed