{"_id":"5ef981faaf25760b94702c39","slug":"coronavirus-in-hardoi-12-more-corona-positive-found-in-hardoi-224-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: हरदोई में कोरोना के 12 मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 224 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: हरदोई में कोरोना के 12 मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 224 हुई
Mon, 29 Jun 2020 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना के 12 मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हरदोई जिले में सोमवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के 12 मरीज और बढ़ने से जिले में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को संक्रमित मिले बैंक ऑफ बड़ौदा के लिपिक की मां, भाई, पत्नी और पुत्री भी संक्रमित मिली। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों में बैंक ऑफ बड़ौदा की रेलवे गंज शाखा की एक महिला कर्मचारी उसका भाई और दादी भी शामिल हैं।
हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 224 हो गई है। जिनमें 48 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 172 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।