फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Coronavirus in etawah: Maximum 15 corona positive patients found in Etawah in one day

Coronavirus in UP: इटावा में एक दिन में दो साल की बच्ची समेत सर्वाधिक 15 पॉजिटिव, सभी प्रवासी श्रमिक

Tue, 19 May 2020 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 May 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in etawah: Maximum 15 corona positive patients found in Etawah in one day
इटावा में कोरोना के दो और मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार को कोरोना बम फूट गया। गुजरात से लौटी दो साल की बच्ची समेत 15 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 19 पहुंच गई है। इसमें दो ठीक हो चुके है। मंगलवार सुबह महेवा ब्लाक के गांव उरेंग ओर पहाड़पुर से एक एक वयक्ति पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन


इसके साथ ही अधिकारी और स्वास्थ्य टीमें गांवो में पहुंच गई। दोनो पॉजिटिव को सैफई चिकित्सा विवि भेजा गया। पहाड़पुर गांव में मिले पॉजिटिव की पत्नी दो बेटियों, मौसी और तीन अन्य लोगो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैम्पल लिए गए हैं।
विज्ञापन

 

पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी, दो बेटी और परिवार के 9 लोगो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैम्पल लिए गए हैं। शाम को आई 33 लोगो की रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव निकले। इसमें सन्तोषपुर में दो दिन पहले पॉजिटिव निकले 59 वर्ष के अधेड़ के 2 वर्षीय पौत्री और परिवार का 6 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

शहर के पक्का बाग मोहल्ले के 45 वर्ष का युवक और मोहल्ला कबीरगंज की 55 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। 6 लोग जसवंतनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत जगसोर के मजरा नगला भाट और 3 लोग लवेदी क्षेत्र के बसैयाहार गांव के निवासी हैं। ये मुंबई से लौटे थे। गांव के लोगों को गांव में बने क्वारंटीन सेंटर में रोक दिया था। 

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के दोनों मोहल्लों और तीनों गांवो को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव के परिवार और संपर्क में आये लोगों को आइसोलेशन वार्ड भेजा जा रहा है। सभी ग्रामीणों ओर शहर के दिनों मोहल्लों के लोगों की जांच और छिड़काव कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed