फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Coronavirus in etawah: corona positive woman went home after delivery in etawah

Coronavirus in UP: बिना बताए प्रसूता को घर ले गए, रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सैफई चिकित्सा विवि में मची खलबली

Wed, 03 Jun 2020 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in etawah: corona positive woman went home after delivery in etawah
इटावा में डिलीवरी के बाद कोरोना संक्रमित महिला घर चली गई - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में सैफई चिकित्सा विवि में प्रसव के बाद परिवार के लोग जच्चा और बच्ची को लेकर चले गए। देर रात प्रसूता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। महिला के लापता होने पर खलबली मच गई। चिकित्सा विवि प्रशासन ने तहसील प्रशासन के जरिये मैनपुरी जिला प्रशासन को खबर दी।

विज्ञापन


अधिकारी जच्चा और बच्ची को लेकर चिकित्सा विवि पहुंचे। नवजात का सैंपल लेकर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। मैनपुरी जिले एलऊ थाना क्षेत्र के बगेरुआ गांव की गर्भवती को प्रसव के लिए परिवार के लोगों ने 30 मई को सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


महिला का एहतियातन कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण डॉक्टर आपरेशन की तैयारी कर रहे थे। गर्भवती को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। वहां गर्भवती ने नार्मल डिलीवरी से बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को अलग वार्ड  में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून की देर शाम परिवार के लोग बिना सूचना दिए जच्चा और बच्चा को लेकर चले गए। एक जून की देर रात प्रसूता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में ले जाने की तैयारी होने लगी, लेकिन महिला में नहीं मिली।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तहसील प्रशासन और पुलिस के जरिये मैनपुरी जिला प्रशासन को सूचना दी। मैनपुरी जिले के अधिकारी जच्चा, बच्चा को लेकर चिकित्सा विवि पहुंचे। दो जून को तड़के 3:59 बजे अधिकारी जच्चा,बच्चा और उसके परिवार के लोगों को लेकर चिकित्सा विवि पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि प्रसूता के साथ नवजात होने के कारण दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। नवजात का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

स्टेनो के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
इटावा निवासी सैफई चिकित्सा विवि का स्टेनो कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसके संपर्क में आए स्टाफ का सैंपल लिया गया था। इसमें कुछ की रिपोर्ट आ गई है, ये रिपोर्ट निगेटिव है। अन्य की रिपोर्ट का इंतजार है।

78 कोरोना संदिग्धों के सैंपल सैफई भेजे गए
जिला अस्पताल से बुधवार को 78 कोरोना संदिग्धों के सैंपल चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई भेजे गए। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि 35 सैंपल जिला अस्पताल में लिए गए, जबकि 43 सैंपल मोबाइल वैन द्वारा लाए गए। बताया सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से 58 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 48 निगेटिव हैं जबकि 10 अंडर प्रोसिस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed