फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in auraiya : Report filed against a corona-infected, including 13 tablighi jamati's

13 तब्लीगी जमातियों समेत एक कोरोना संक्रमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जमातियों को किया गया है क्वारंटीन

Wed, 06 May 2020 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in auraiya : Report filed against a corona-infected, including 13 tablighi jamati's
औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में मिले थे कोरोना पॉजिटिव जमाती - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में खानपुर की कुरैशियान मस्जिद से 31 मार्च को बरामद किए गए 13 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कोरोना संक्रमित के खिलाफ एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आरोपी सभी जमाती वर्तमान समय में हॉटस्पॉट दयालपुर मोहल्ले में 14 दिन के लिए क्वारंटीन है। जबकि कोरोना संक्रमित चिरकुआ निवासी तिर्वा कन्नौज अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि 19 मार्च को औरैया जिले में दिल्ली मरकज से एक 13 सदस्यीय जमात औरैया आई थी।
विज्ञापन

 

इसमें 11 शामली और 2 आंध्र प्रदेश के थे। इन सभी जमातियों को दिल्ली मरकज की खबरें सुर्खियों पर आने के बाद खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद से 31 मार्च को पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद इन 13 में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

यह सभी संक्रमित पिछले दिनों ठीक होकर औरैया आ गए हैं। अब पूरी जमात दयालपुर मोहल्ले में 14 दिन के लिए क्वारंटीन है। 13 सदस्यीय तब्लीगी जमात के खिलाफ चौकी इंचार्ज देवकली एसआई जितेंद्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सूचना न देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया है।

उधर एरवाकटरा पुलिस ने  इंदौर में चना नमकीन बेचने वाले बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव निवासी कोरोना संक्रमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह संक्रमित वर्तमान समय में तिर्वा कन्नौज अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed