फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Four days ago, hailet's doctors said everything was fine

Coronavirus: चार दिन पहले हैलट के डॉक्टरों ने दिक्कत बताने के बाद भी बिना जांच सब ठीक बताया, निजी लैब से पॉजिटिव आया

Fri, 05 Jun 2020 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Four days ago, hailet's doctors said everything was fine
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमित मिले स्वरूपनगर निवासी और नवीन मार्केट में रेडीमेड कपड़ों के एक शोरूम के संचालक कुछ दिन पहले खुद हैलट अस्पताल में अपनी जांच कराने पहुंचे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बुखार था। सूत्रों के मुताबिक, वह यह मानकर हैलट गए थे कि उन्हें भर्ती कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए साथ में कपड़े भी ले गए। लेकिन, हैलट के डॉक्टरों ने बिना जांच के कह दिया कि कोई दिक्कत नहीं है, घर जाइए। करीबियों ने बताया कि लगातार तकलीफ को देखते हुए परिवार के एक सदस्य ने उन्हें प्राइवेट लैब से जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने जांच कराई तो मंगलवार शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुद व्यापारी ने स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर अपनी रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। वहां से कहा गया कि आप घर में रहिए। टीम अगले दिन आएगी। बुधवार को भी कोई रिस्पांस न मिलने पर उन्होंने अफसरों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और उन्हें हैलट ले गई। उधर, पुलिस ने गुरुवार को व्यापारी के भाई और अन्य परिजनों से नवीन मार्केट स्थित शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों का ब्योरा लिया। पुलिस के मुताबिक, व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed