फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Female and two laborers in Kanpur corona positive

Coronavirus: कानपुर में महिला और दो मजदूर कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 327

Sat, 23 May 2020 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Female and two laborers in Kanpur corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले हैं। चमनगंज की 55 वर्षीय महिला लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई है। वहां निजी लैब में जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एक मजदूर सुजातगंज का तो दूसरा बिल्हौर का है। चंदारी सुजातगंज नया हॉटस्पॉट बन गया है।
विज्ञापन


अब शहर में 327 संक्रमित हो गए हैं। चंदारी सुजातगंज का रहने वाला 24 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले अहमदाबाद से लौटा था। उसे रूमा स्थित केआईटी क्वॉरंटीन हाउस में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन


 

युवक के संपर्क में आने वाले आठ परिजनों कोकेडीए शताब्दी नगर में क्वॉरंटीन करा दिया गया है। इसके साथ ही संदिग्धों के सैंपल भी लिए गए हैं। इसके अलावा बिल्हौर के शिवदत्ता गांव निवासी 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर गुरुग्राम में स्पोर्ट्स कंपनी में सिलाई करता था।

20 मई को लौटा तो बीआरडी कॉलेज में क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया था। शनिवार की सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूर को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।

साथ ही  सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि 294 लोग ठीक हो चुके हैं। दो पॉजिटिव अन्य जनपदों के हैं। उन्हें कानपुर के पोर्टल में प्रदर्शित किया जा रहा था लेकिन अब संबंधित जिले स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed