फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus Cases Today in kanpur News Updates: 21 patients died, 2340 new infected found

Corona Active Case In Kanpur: कोरोना से 21 रोगियों की मौत, 2340 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 18442

Wed, 28 Apr 2021 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 08:43 PM IST
सार

कानपुर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 18 हजार 442 हो गई है। बुधवार को 2139 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। वे अस्पतालों और होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हो गए। 

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in kanpur News Updates: 21 patients died, 2340 new infected found
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कोरोना से 21 और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही हैलट के न्यूरो साइंसेज लेवल थ्री कोविड अस्पताल के सभी वेंटिलेटर फुल हैं। रोगियों को गंभीर हालत में बाईपेप और वेंट्री मास्क पर भी रखा गया है। मरीज ऑक्सीजन लेवल एकदम से कम होने पर कोविड अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, इसलिए इलाज और जटिल हो जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को 2340 नए संक्रमित मिले, जबकि 2139 रोगियों ने कोरोना से जंग जीती। शहर में कोरोना के एक्टिव केस अब 18 हजार 442 हो गए हैं। अब तक कुल 1134 रोगियों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत हैलट, छह की रामा मेडिकल कॉलेज, तीन की द्विवेदी हॉस्पिटल और एक रोगी की मौत एसपीएम हॉस्पिटल में हुई।
विज्ञापन


11 मौत 24 घंटे के अंदर हुई हैं और 10 मौतों का ब्योरा विलंब से पोर्टल पर अपडेट किया गया। वैसे मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती है। पोर्टल पर होम आइसोलेशन में होने वाली मौत का कोई आंकड़ा अपडेट नहीं किया गया है। मरने वाले ज्यादातर रोगी पहले से दूसरी बीमारियों (कोमॉर्बिड) की गिरफ्त में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगियों को कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। इससे सांस तंत्र फेल हुआ और जान चली गई। नगर में अब तक कुल 66 हजार 767 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 47 हजार 199 में अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 6835 लोगों के सैंपल लिए। 1042 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान और 5793 सैंपल रूटीन में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed