{"_id":"61b4f954e632a1075c2207e3","slug":"corona-virus-found-in-kanpur-iit-resident-youth-parents-came-to-meet-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: कानपुर आईआईटी निवासी युवक में कोरोना, चेन्नई से मिलने आए थे माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: कानपुर आईआईटी निवासी युवक में कोरोना, चेन्नई से मिलने आए थे माता-पिता
Sun, 12 Dec 2021 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:48 AM IST
सार
कानपुर में शनिवार को कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। कोराना का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग युवक का सैंपल लेकर वैरिएंट पता करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहा है।
विज्ञापन
ओमीक्रॉन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर आईआईटी में काम करने वाला 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसका आवास भी आईआईटी में ही है। वैरिएंट की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहा है। बताया जा रहा कि हाल में उसके माता-पिता ओमिक्रॉन प्रभावित चेन्नई से उससे मिलने आए थे।
उनके जाने के बाद युवक में कोरोना के लक्षण उभर आए। निजी लैब में पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग उसके माता-पिता की हिस्ट्री भी ले रहा है। आशंका है कि युवक को संक्रमण उसके माता-पिता से मिला है। युवक के बाहर जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।
युवक की रिपोर्ट आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि लक्षण उभरने के बाद वह कितने रोगियों से मिला है। नगर में कोरोना एक्टिव केस चार हो गए हैं। वहीं डेंगू और जीका का एक भी रोगी नहीं मिला। डेढ़ महीने बाद डेंगू का भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन
इस वक्त डेंगू के 11 एक्टिव केस हैं। अब तक डेंगू के कुल 663 संक्रमित मिले हैं। कुल 142 संक्रमितों में 140 निगेटिव हो गए हैं। कोरोना के अब तक नगर में 82944 संक्रमित मिले हैं। इनमें 81035 ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को कोरोना संदिग्ध 3419 लोगों की सैंपलिंग की है।