{"_id":"5fcc6ed58ebc3ecf7816a399","slug":"corona-vaccine-dose-of-corona-vaccine-to-17-volunteer-28-days-later-will-be-called-to-take-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: स्वदेशी कोवैक्सिन की 17 वॉलिंटियर को डोज दी, 28 दिन बाद सैंपल लेने के लिए बुलाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccine: स्वदेशी कोवैक्सिन की 17 वॉलिंटियर को डोज दी, 28 दिन बाद सैंपल लेने के लिए बुलाया जाएगा
Sun, 06 Dec 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
स्वदेशी कोवैक्सिन की डोज 17 वॉलिंटियर को शनिवार को दी गई। इन वॉलिंटियर की ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आई थी। इसके साथ ही ये कोरोना निगेटिव रहे हैं। इन वॉलिंटियरों में सात डाक्टर हैं। वैक्सिन की डोज देने के बाद इन लोगों को 28 दिन के बाद बुलाया गया है।
इनका ब्लड सैंपल एंटी बॉडीज जांच के लिए इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भेजा जाएगा। वॉलिंटियर की ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद शनिवार से स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन के तीसरे चरण का सिलसिला शुरू हो गया है।
डायरेक्टर जनरल ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया की टीम के समक्ष शुक्रवार को इन वॉलिंटियर की स्क्रीनिंग की गई थी। इनकी रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को डोज दे दी गई है। वैक्सीन की डोज देने के बाद वॉलिंटियर को कुछ देर के लिए रोका गया। लेकिन सभी सामान्य रहे हैं। किसी तरह का साइड इफैक्ट उजागर नहीं हुआ।
विज्ञापन
अब इनकी एंटी बॉडीज की जांच की जाएगी। कोवैक्सिन के दोनों चरणों के अच्छे नतीजे आने के बाद इस बार वॉलिंटियर की संख्या बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। प्रखर अस्पताल के वैक्सीन ट्रायल के चीफ गाइड डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि प्रतिदिन वॉलिंटियर को डोज दी जाती रहेगी। फिर 28 दिन बाद बुलाकर सैंपल लिया जाएगा।