{"_id":"5f49de868ebc3ea9cb3ff587","slug":"corona-vaccine-antibodies-will-be-tested-in-pune-blood-samples-of-volunteers-will-be-taken-again-after-84-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: पुणे में होगी एंटीबॉडीज की जांच, 84 दिन बाद फिर लिए जाएंगे वॉलंटियर के ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन: पुणे में होगी एंटीबॉडीज की जांच, 84 दिन बाद फिर लिए जाएंगे वॉलंटियर के ब्लड सैंपल
Sat, 29 Aug 2020 10:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन के ट्रायल के पहले चरण में जिन 33 वॉलंटियर के ब्लड सैंपल लिए गए हैं, उनमें एंटीबॉडीज की जांच पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में होगी। इस वैक्सीन के लिए कोरोना वायरस का स्ट्रेन इसी इंस्टीट्यूट ने दिया है।
वॉलंटियर को पहले .5 एमएल और फिर एक एमएल की डोज दी गई थी। आर्य नगर स्थित प्रखर अस्पताल से ब्लड सैंपल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली भेजे गए हैं। जहां से ये पुणे भेजे जाएंगे।
वहां सप्ताह भर के अंदर एंटीबॉडीज जांच होगी। अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि सैंपल माइनस 80 डिग्री सेंटीग्रेड पर भेजे गए हैं। किसी वॉलंटियर में कोई साइड इफैक्ट नहीं है। एक-दो को हल्के चकत्ते और बुखार के सामान्य लक्षण थे।
विज्ञापन
पहला चरण सफल होने के बाद दूसरा चरण शुरू होगा। वॉलंटियर के सैंपल 84 दिन के बाद फिर लिए जाएंगे। इससे तय होगा कि वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज की बढ़त शरीर में कब तक होती है। और ये कितने दिन तक प्रभावी रहती है।