फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona sample taken after stopping burning pyre

Coronavirus In Up: जलती चिता को बुझाकर लिया कोरोना सैंपल, सूरत से लौटे मजदूर की बुखार से हुई थी मौत

Mon, 01 Jun 2020 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona sample taken after stopping burning pyre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में 14 मई को गुजरात से लौटे श्रमिक की मौत के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार के वक्त पहुंची प्रशासनिक टीम ने जलती चिता की आग बुझाकर मृतक का कोरोना जांच को सैंपल लिया। श्रमिक को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कोरोना की आशंका में इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों व अंतिम संस्कार में आए सभी लोगों के सैंपल भी लिए हैं। अगरहुंडा के उड़की मापी गांव निवासी युवक सूरत में साड़ी की फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


14 मई को वह चचेरे भाई व 10 ग्रामीणों के साथ श्रमिक ट्रेन से बांदा आया था। वहां से बस में चित्रकूट पहुंचा।  सभी को गांव के ही एक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। बाद में उन्हें विद्यालय से हटाकर बगीचे में क्वारंटीन कर दिया गया था। रविवार को युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जानकीकुंड चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Corona sample taken after stopping burning pyre
कोरोना सैंपल - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि युवक टीबी रोग से पीड़ित था। इसलिए डॉक्टरों ने छतरपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे वापस गांव ले आए। सोमवार सुबह युवक की हालत फिर खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव वापस लाकर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे।

तभी कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी खबर दे दी। दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। चिता में आग लग चुकी थी। तभी मौके पर एसडीएम संगमलाल समेत तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पुलिस टीम पहुंच गई।

टीम ने आनन-फानन में चिता की आग बुझाई। इसके बाद अधजले शव से कोरोना का सैंपल लिया। जांच रिपोर्ट आने तक अंत्येष्टि में शामिल सभी लोगों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed