फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona's fear: Techkriti at IIT canceled, no activity on campus until April 15

कोरोना का भय: आईआईटी में टेककृति रद्द, 15 अप्रैल तक कैंपस में कोई एक्टिविटी नहीं

Fri, 13 Mar 2020 02:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Corona's fear: Techkriti at IIT canceled, no activity on campus until April 15
कोरोना का डर... - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना वायरस के खौफ के चलते आईआईटी टेककृति को रद्द कर दिया गया। साथ ही 15 अप्रैल तक कैंपस में कोई भी एक्टिविटी न कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी ने निर्देश जारी किए हैं कि खांसी, जुकाम से पीड़ित शिक्षक मूल्यांकन में मॉस्क और सैनिटाइजर के साथ आएं। दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह पर काम करें। वहीं, सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक हाजिरी से छूट दी गई है।
विज्ञापन


आईआईटी के उच्च अधिकारियों ने कहा कि वह लगातार स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में हैं। कोरोना के भय के चलते टेक्निकल फेस्ट टेककृति को रद्द कर दिया गया। गुरुवार को बैठक के बाद यह तय हुआ। इसके अलावा आईआईटी में रह रहे लोगों के 15 अप्रैल तक विदेश जाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


यूजीसी ने भी अलर्ट जारी किया है। इसके तहत छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने भी अपने 11 जिलों में संबद्ध 1100 से अधिक कॉलेजों को पत्र जारी कर अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि सभी कॉलेजों को इस गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अल्कोहलिक सैनिटाइजर रखा जाए।

जिसका प्रयोग शिक्षक कापी जांचने, बांटने के बाद जरूर करें। परीक्षा शुरू होने या छूटने के समय अधिक भीड़ न होने दें। खांसी या छींक आते समय रुमाल, नैपकिन या हाथों का प्रयोग करें। नाक, मुंह और आंखों को कम से कम छुएं। शिक्षक इसके लिए जागरूक भी करें। कमरे के आसपास साबुन और पानी की भी व्यवस्था की जाए।

सीएसए में लगेगा एनएसएस शिविर
सीएसए में शुक्रवार से एनएसएस शिविर लगेगा। कोरोना के भय के बावजूद अधिकारियों का कहना है कि एनएसएस कैंप में सीमित छात्र-छात्राएं ही शामिल होंगे।
 
यूपी बोर्ड की 17 से जांची जाएंगी कापियां
कानपुर। यूपी बोर्ड की 17 मार्च से कापियां जांची जाएंगी। इसको लेकर शिक्षकों में डर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) के प्रांतीय संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं गैरजनपदों से आएंगी, इसमें संक्रमण की आशंका है। इसके अलावा केंद्रों पर भी साफ-सफाई और संक्रमण रोकथाम के उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed