फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

एक ही दिन में रिकॉर्ड 72 कोरोना संक्रमित, चार मौतें भी

Sun, 12 Jul 2020 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से शनिवार को चार और मरीजों की जान चली गई। जबकि, एक ही दिन में रिकॉर्ड 72 नए संक्रमित मिले हैं। कुरसवां के 65 साल के मरीज का पहले ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हुआ और इसके बाद ब्रेन अटैक पड़ गया। मरीज को हैलट में भर्ती कराने बाद जब उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 89 हो गई है। कुल संक्रमित 1707 में 1078 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 547 हैं।
विज्ञापन

कुरसवां के संक्रमित मरीज के अलावा गड़रिया मोहाल के 69 वर्षीय रोगी की भी मौत हो गई। मरीज को हाई ब्लड प्रेशर और तेज सांस फूलने की दिक्कत थी। वहीं, जाजमऊ के 60 वर्षीय मरीज ने उर्सला में दम तोड़ दिया। रोगी को डायबिटीज और दमा की भी बीमारी थी। संक्रमण के बाद तबीयत तेजी से खराब हुई और उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती एन ब्लॉक किदवईनगर निवासी 55 वर्षीय संक्रमित की भी शनिवार देरशाम मौत हो गई। उन्हें सांस की भी बीमारी थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें शुक्रवार को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

शाम तक जिन मरीजों में निजी पैथोलॉजी लैब से संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें मसवानपुर की 34 साल की महिला, दादा नगर का 38 साल का व्यक्ति, स्वरूप नगर की 69 साल की वृद्धा और 71 साल का वृद्ध, नारियल बाजार का 33 साल का युवक, सिविल लाइंस की 32 साल की युवती, आचार्य नगर की 55 साल की महिला, कैंट का 23 साल और 27 साल का युवक, फाई साहब का हाते की 29 साल की युवती व 40 साल का व्यक्ति, नवाबगंज का 35 साल का व्यक्ति, आवास विकास हंसपुरम का 21 साल का युवक, बर्रा का 65 साल का वृद्ध और 60 साल की वृद्धा, रतनलाल नगर का 49 साल का व्यक्ति, 20 साल का युवक और 23 साल का युवक, दबौली का 70 साल का वृद्ध और 27 साल का युवक, सिविल लाइंस का 42 साल का व्यक्ति, फाई साहब के हाते का 37 साल और 36 साल का व्यक्ति तथा महाराजपुर का 43 साल का लेखपाल शामिल है। इसके अलावा कैंट जाजमऊ के 39 साल के व्यक्ति और 37 साल की महिला, ओमपुरवा लाल बंगला की 44 साल की महिला, केशवनगर की 23 साल की युवती, किदवई नगर का 32 साल का युवक, सिविल लाइंस का 44 साल का व्यक्ति, हरजेंदरनगर का 50 साल का व्यक्ति, दबौली पश्चिम उद्योग नगर का 51 साल का व्यक्ति, कछियाना मोहाल का 56 साल का व्यक्ति, विजय नगर का 61 साल का बुजुर्ग, बर्रा का 65 साल का बुजुर्ग, किदवई नगर की 47 साल की महिला, श्यामनगर का 37 साल का व्यक्ति, विजय नगर कालोनी का 44 साल का व्यक्ति, आरके नगर की 66 साल की वृद्धा, नेहरू नगर का 72 साल का बुजुर्ग, कच्ची बस्ती गोविंद नगर के 81 साल के वृद्ध, लाजपत नगर की 63 साल की वृद्धा, बारादेवी की 71 साल की वृद्धा, घुमनी बाजार की 54 साल की महिला, गीता नगर का 51 साल का व्यक्ति, बर्रा का 21 साल का युवक, कैंटोमेंट ऑफिस कंपाउंड का 31 साल का युवक, संजीव नगर की 42 साल की महिला, विजय नगर का 57 साल का व्यक्ति और 47 साल की महिला, श्याम नगर का 52 साल का व्यक्ति, गोविंद नगर का 53 साल का व्यक्ति, दबौली की 25 साल की युवती, गड़रिया मोहाल की 80 साल की वृद्धा और पनकी गंगागंज की 72 साल की वृद्धा भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात जीएसवीएम मेडिकल कालेज की कोविड लैब से आई सूची में 20 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इनमें 17 लोग शहर के हैं और एक-एक संक्रमित सफीपुर उन्नाव, जालौन और बांदा का है। शहर के संक्रमितों में आरएस पुरम सर्वोदयनगर का 26 साल और 32 साल का युवक, आवास विकास कल्यानपुर का 50 साल का व्यक्ति, बकरमंडी की 30 साल की युवती, नवीननगर का 34 साल का व्यक्ति, राम

सिंह पुरवा भीमसेन का 27 साल का युवक, पुलिस थाना कल्यानपुर के 30 साल का युवक, रेल बाजार की 40 साल की महिला, मसवानपुर का 57 साल का व्यक्ति, सिविल लाइंस का 36 साल का व्यक्ति, बारादेवी का 24 साल का युवक, एम ब्लाक काकादेव की 31 साल की युवती, विष्णुुपुरी का 35 साल का व्यक्ति, बिरहाना रोड का 40 साल का व्यक्ति, काकादेव का 55 साल का व्यक्ति, मसवानपुर का 28 साल का युवक, रावतपुर का 47 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed