फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

जा-कोरोना से शहर में पंद्रहवीं मौत, पांच और पॉजीटिव

Sun, 07 Jun 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से कानपुर में 15वीं मौत हो गई। ग्वालटोली के 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके अलावा चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो रोगी शक्कर मिल का हाता खलवा, एक रोगी ककवन और एक रोगी शिवराजपुर का है। वहीं हैलट में भर्ती फतेहपुर की 35 वर्षीय युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। युवती को शहर के आंकड़ों में नहीं जोड़ा जाएगा। इस तरह शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 503 हो गई है। एक्टिव केस 178 हैं।
विज्ञापन

ग्वालटोली के रहने वाले रोगी को हैलट में चार जून को दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया था। उसे बुखार और खांसी नहीं थी लेकिन सांस लेने में तकलीफ ज्यादा थी। होल्डिंग एरिया में रखकर उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लड प्रेशर डाउन होता चला गया। शनिवार तड़के तीन बजे मौत हो गई। छह घंटे के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उन्हें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत थी।
विज्ञापन

इसके अलावा दुधवा जमौली, शिवराजपुर के रहने वाले 24 वर्षीय प्रवासी युवक, शक्कर मिल का हाता खलवा की 50 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह इलाका कोरोना को लेकर हॉटस्पॉट बन रहा है। ककवन के एक 32 वर्षीय पुलिस विभाग के कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की संक्रमण चेन तलाशनी शुरू कर दी। हैलट में भर्ती युवती के पॉजिटिव आने पर सीएमओ फतेहपुर को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed