फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

रजा-248 सैंपल कोरोना निगेटिव, जीएसवीएम में एक भी पॉजीटिव नहीं

Fri, 08 May 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना संक्रमित रोगियों के लिहाज से गुरुवार का दिन शहर के लिए राहत भरा रहा। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से एक भी सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आई है। इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण के फैलाव के सुस्त पड़ने के भी संकेत हैं। कोविड लैब ने शहर के 248 सैंपल की रिपोर्ट दी है। इसके अलावा हमीरपुर के 73 और कानपुर देहात के 48 सैंपल की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कोविड लैब से कुल 206 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 68 सैंपल हैलट से और 25 सैंपल सीएमओ की तरफ से भेजे गए थे। इसके अलावा हमीरपुर के 73 और कानपुर देहात के 40 सैंपल थे। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा शाम को 160 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 152 सैंपल सीएमओ कानपुर नगर और आठ सैंपल देहात के थे। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हैलट की ओर से उन रोगियों के सैंपल भिजवाए गए थे, जो यहां भर्ती हैं। फ्लू ओपीडी में जिन रोगियों को कोरोना संदिग्ध पाया गया, उनके सैंपल भेजे गए थे। इसके अलावा सीएमओ ने जो 177 सैंपल भिजवाए थे, जो हॉटस्पॉट इलाकों से लिए गए थे। इन इलाकों में लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सैंपल इकट्ठे किए थे। इनमें कर्नलगंज, कंघी मोहाल, धनकुट्टी, बाबूपुरवा, कलक्टरगंज, बेकनगंज, चमनगंज, दलेलपुरवा आदि क्षेत्रों के लोगों के सैंपल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed