{"_id":"5ec6d28a8ebc3e90a65422e7","slug":"corona-pukhranya-news-knp5613700133","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 प्रवासी मजदूर घरों को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 प्रवासी मजदूर घरों को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली/ सिकंदरा (कानपुर देहात)। गैर प्रांतों के प्रवासी मजदूर जिले में क्वारंटीन किए गए थे। शिवली से 33 मजदूरों और सिकंदरा से 28 मजदूरों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
मैथा तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत प्रशासन शिवली के सहयोग से 33 मजदूरों को कानपुर के गोविंदपुरी, रेलवे स्टेशन बस से भेजा। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि मजदूरों को बस से नि:शुल्क भेजा गया।
सिकंदरा में पांच दिन पहले महटौली सीमा पर माल वाहक वाहन से बिहार जा रहे 28 मजदूरों को उतार कर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि तीन दिन तक लगातार मजदूरों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सभी को बस से गोविंदपुरी स्टेशन भेजा दिया गया है। वहां से ट्रेन से घरों को जाएंगे।
विज्ञापन
लंच पैकेट बांटे
रनियां हाईवे से निकल रहे प्रवासी मजदूरों को तौसीफ अहमद ने फल, लंच पैकेट व पानी बांटा। जीसान कुरैशी, कलाम, आफताब, गुलजार, सुल्तान मौदूग रहे। अकबरपुर में आघू बंबा पर जितेंद्र राजपूत, अमर दीप यादव, विकास द्विवेदी, निशीथ गौर, अखिलेश यादव ने प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट व मास्क बांटे।
अस्पताल को किया सैनिटाइज
रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत ने पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया। बाद में आस-पास के मकानों को भी सैनिटाइज किया गया। ईओ संजय पटेल ने बताया कि अस्पताल व मकानों को सैनिटाइज करने के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया है।