{"_id":"5e9761708ebc3e767814049e","slug":"corona-patient-mooe-in-hailet-general-ward-ramadevi-news-knp555425091","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलट के जनरल वार्ड में ढाई घंटे घूमा कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलट के जनरल वार्ड में ढाई घंटे घूमा कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
कोरोना से मरने वाला कर्नलगंज का कपड़ा कारोबारी हैलट में भर्ती होने से पहले करीब ढाई घंटे तक जनरल वार्ड और इमरजेंसी में घूमता रहा था। हैलट प्रशासन की लापरवाही के चलते वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया। पुलिस की जांच में हुए इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब इन सैकड़ों लोगों का पता लगाना चुनौती बन गया है। इससे आशंका है कि संक्रमण की चेन न बन जाए।
तबीयत बिगड़ने पर कारोबारी को शनिवार रात करीब 11:30 बजे चुन्नीगंज स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर और कोरोना जैसे लक्षण उभर आने पर उसे रविवार को हैलट रेफर कर दिया गया। शाम करीब छह बजे मरीज हैलट पहुंचा। कोरोना संदिग्ध होने के बावजूद हैलट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान वह करीब ढाई घंटे रात 8:30 बजे तक इधर उधर घूमता रहा। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों, तीमारदारों आदि के संपर्क में आया।
पुलिस ने चेताया, तब पहुंचा कोरोना वार्ड
मरीज के जनरल वार्ड में घूमने की जानकारी हुई तो पुलिस ने हैलट प्रशासन के अधिकारी से फोन पर बातचीत की। उनको चेताया कि कोरोना संदिग्ध मरीज घूम रहा है, भविष्य में बड़ी दिक्कत हो सकती है। यह भी बताया गया कि मरीज जमातियों के संपर्क में भी रहा है। तब जाकर हैलट प्रशासन ने उसे रात करीब 8:30 बजे कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया। सैंपल लेकर जांच को भेजा। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मरीज जनरल वार्ड में गया था, इसकी जानकारी हुई है। किसके-किसके संपर्क में रहा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
- डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम